कार्यशाला और प्रशिक्षण
शिक्षकों के व्यावसायिक कौशल, विषयगत ज्ञान, शिक्षण पद्धतियों एवं समग्र कार्यक्षमता को विकसित करने के उद्देश्य से विद्यालय स्तर पर विभिन्न विषयों पर सतत व्यावसायिक विकास (CPD) पाठ्यक्रमों, कार्यशालाओं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य नवीन शिक्षण विधियों को प्रोत्साहित करना, कक्षा-कक्ष में शिक्षण प्रक्रियाओं को प्रभावी बनाना तथा नवीन शैक्षिक नीतियों एवं दिशा-निर्देशों के क्रियान्वयन में शिक्षकों की सहायता करना है। इसके अतिरिक्त, इन कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षकों को अपने अनुभव साझा करने, विचारों का आदान-प्रदान करने तथा विद्यार्थियों के अधिगम परिणामों में सुधार हेतु सर्वोत्तम शैक्षिक प्रथाओं को अपनाने के अवसर प्रदान किए जाते हैं।







